{"_id":"6751f766748f9e79460d2de4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-floating-in-a-pond-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123105-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव
Fri, 06 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक तालाब में एक युवक का शव उतराता मिला। वह चार दिन पहले मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
हरगांव के ढिफारी गांव निवासी विपिन कुमार गौतम (30) रविवार को घर से मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा था।बृहस्पतिवार सुबह उसका शव सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर सरैंया राह गांव के पास एक तालाब में ग्रामीणों ने उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विपिन अपने घर का अकेला कमाऊ पूत था। उसकी आकस्मिक मौत से पत्नी गीता का रो रोकर बुराहाल है। उसके तीन बेटियां व एक बेटा है। परिजनों ने विपिन की मौत की जांच की मांग की है।