फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of a deer found in tiger affected area, panic increased

Sitapur News: बाघ प्रभावित इलाके में मिला वनरोज का शव, बढ़ी दहशत

Sun, 07 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 07 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a deer found in tiger affected area, panic increased
खेत में मौजूद ग्रामीण।
महोली (सीतापुर)। इलाके में रविवार को वनरोज का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वनरोज पर बाघ के हमले की आशंका जताते हुए कुछ लोगों ने बाघ देखे जाने का दावा भी किया। हांलाकि, वन विभाग की टीम को मौके पर पगचिन्ह नहीं मिले हैं। एक पखवाड़े बाद भी बाघ के पकड़े न जाने से इलाके में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन


महोली वन रेंज के नरनी गांव निवासी सौरभ गत 22 अगस्त को खेत गया था। बाघ ने खेत में सौरभ को निवाला बना लिया था। काफी देर तक घर न लौटने पर तलाश के दौरान सौरभ का क्षत-विक्षत शव खेत में पाया गया था। इसके बाद वन विभाग और दुधवा रिजर्व के एक्सपर्ट की 20 टीमों ने बाघ की तलाश शुरू की। ड्रोन से भी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


दो पिंजरे और चार जगहों पर पड़वा बांधकर बाघ को फंसाने की कवायद की गई। इस बीच नरनी में शिकार करने के चौथे दिन बाघ फिर घटनास्थल पर लौटा था। पिंजरे के पास पगचिन्ह मिले थे। इसके बाद वन विभाग द्वारा बांधे गए एक पड़वा को निवाला बनाया। अगले दिन गाय पर हमला किया। बाघ लगातार इलाके में अपनी मौजूदगी दर्ज कराता रहा, लेकिन वन विभाग का करीब 40 अफसरों व कर्मचारियों का अमला उसे पकड़ नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अफसरों ने पिंजरों व पड़वों की जगह भी बदली। इसके बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। बाघ की दहशत के बीच रविवार को वनरोज का क्षत-विक्षत शव मिला तो एक बार फिर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed