{"_id":"5da0c9228ebc3e93a629b405","slug":"dead-body-found-sitapur-news-lko486336679","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से टहलने निकले युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से टहलने निकले युवक का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के मजाशाह चौराहे के करीब से शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया। यह युवक गुरुवार रात घर से निकला था। लेकिन वापस घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला।
शव मिलने पर मृतक के परिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया, हालांकि वो दुर्घटना से मौत की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के लोखरियापुर में रहने वाला अशरफ अली (22) पुत्र साकिर गुरुवार की रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवारीजनों द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई।
इसी बीच शुक्रवार की सुबह मजाशाह चौराहे के करीब एक धर्मकांटा के सामने उसका शव बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों द्वारा किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। घर वाले दुर्घटना से युवक की मौत होना बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।