{"_id":"5d4f04ca8ebc3e6cae4f01b4","slug":"dead-body-burnt-sitapur-news-lko47578493","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर जलाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या कर जलाया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ससुराल वालों ने आननफानन में चिता को आग लगा दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने चिता बुझवाकर अधजला शव कब्जे में ले लिया। मायके वाले हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामपुर मथुरा इलाके के लोहारनपुरवा मजरा केउड़हा निवासी नन्हकई (25) पत्नी रमन शुक्ला की रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह बिना किसी को सूचना दिए ससुराल वाले शव को चौका नदी के किनारे ले गए और वहां चिता पर शव रखकर आग लगा दी।
इसकी खबर मिलते ही रामपुर मथुरा इलाके के खड़ेरहा मजरा द्रविंदापुर गांव निवासी मृतका की मां गुड्डी ने पुलिस को सूचना दी और स्वयं परिवार सहित गांव पहुंची। हत्या कर शव जलाने की खबर से पुलिस सकते में आ गई। मौके पर पहुंच कर चिता की आग बुझवाकर अधजला शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मृतका की मां का कहना है कि करीब छह साल पूर्व उसने बेटी की शादी की थी। दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने के कारण पुत्री की गला दबा कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर ओपी राय का कहना है कि मृतका की ससुराल वाले शव जला रहे थे, लेकिन खबर मिलने पर अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका के पति, ससुर व सास की तलाश की जा रही है।