फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DCM collides with bike, father and daughter die

Sitapur News: डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
DCM collides with bike, father and daughter die
लहरपुर (सीतापुर)। दवा लेने जा रहे बाइक सवारों को रविवार देर शाम डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम में फंसकर बाइक करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। इस वजह से बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मामा-भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सिमरिया निवासी प्रेम (50) अपनी बेटी शालिनी (25), बेटे प्रकाश (22) और तीन साल की नातिन के साथ बाइक से दवा लेने लखीमपुर जा रहे थे। रविवार देर शाम नंदपुरवा गांव के करीब पेट्रोल पंप के पास डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद डीसीएम में फंसकर बाइक 100 मीटर तक घिसट गई। इस वजह से उसमें आग लग गई। हादसे में प्रेम और शालिनी की मौत हो गई। वहीं प्रकाश और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नकहा सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed