फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   data collection of patient

अब प्राइवेट अस्पताल-डॉक्टर हर मरीज का जुटाएंगे डाटा

Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
data collection of patient
सीतापुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर नई व्यवस्था लागू की है। अब शहर समेत जिले भर के सभी प्राइवेट डॉक्टर उनके क्लीनिक पर आने वाले एक-एक मरीज का डाटा जुटाएंगे। उम्र से लेकर बीमारी, नाम, पता और महिला, पुरुष की जानकारी फीड करेंगे। जरूरत पड़ने पर कभी भी प्रशासन डिटेल मांग सकता है। डीएम और सीएमओ ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। इसकी जिम्मेदारी एसीएमओ से लेकर सभी सीएचसी अधीक्षकों को दे दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव और एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर समेत जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल संचालकों, क्लीनिक संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि अब ओपीडी में उनके पास जो भी मरीज आते हैं, उनका नाम, पता, बीमारी, उम्र, महिला है या पुरुष, ये सारी जानकारी जुटाएंगे। संदिग्ध लगने पर फौरन जानकारी देंगे।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर मरीजों का डाटा कभी भी मांगा जा सकता है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर डीएम, सीएमओ के अलावा डीपीआरओ, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. नीरज गोयल, डॉ. विवेक सचान, नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed