फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Curiosity of 34,399 students of 40 inter colleges will be resolved

Sitapur News: 40 इंटर कॉलेजों के 34,399 विद्यार्थियों की दूर होंगी जिज्ञासाएं

Sun, 17 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 17 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Curiosity of 34,399 students of 40 inter colleges will be resolved
सीतापुर। किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता लाकर उनकी सेहत सुधारने के उद्देश्य से जिले के 40 इंटर कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किशोरों को स्वास्थ्य की विविध गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। विविध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों में मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, गैर-संचारी रोग, लिंग आधारित हिंसा, लैंगिक असमानता और मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करना है।
विज्ञापन

किशोर स्वास्थ्य मंच के आयोजन के लिए जिले के सभी 19 ब्लॉकों सहित सीतापुर शहरी क्षेत्र के दो-दो विद्यालयों को चयनित किया गया है। इन विद्यालयों में यह कार्यक्रम 21 और 22 सितंबर को होंगे। 21 सितंबर को सभी ब्लॉक और शहरी क्षेत्र के पूर्व से चयनित एक-एक कॉलेज में और इसके दूसरे दिन 22 सितंबर को शेष दूसरे कॉलेज में यह आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक शिवाकांत बताते हैं कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 40 इंटर कॉलेजों के 34399 छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का लक्ष्य है। जिसमें से 18,650 छात्राएं और 15,749 छात्र शामिल हैं। इस कार्यक्रम के दौरान यौन प्रजनन, एनीमिया व मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, वाद-वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि किशोरावस्था एक ऐसी अवस्था है। जिसमें किशोर-किशोरियों के मन में अपने शरीर में हो रहे बदलावों के प्रति अनेक जिज्ञासाएं एवं शंकाएं उठती हैं। इन सवालों के जवाब जानने के लिए वह कई बार गलत कदम उठा लेते हैं। इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए व उनके मन में आने वाले प्रश्नों के जवाब देने के लिए जिला अस्पतालों एवं सीएचसी पर किशोर स्वास्थ्य सलाहकार नियुक्त किए गए हैं जो कि किशोर-किशोरियों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed