फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crowd jammed Shahpur road, 12 hours of commotion

भीड़ ने जाम किया शाहपुर मार्ग, 12 घंटे हंगामा

Sun, 15 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crowd jammed Shahpur road, 12 hours of commotion
लहरपुर क्षेत्र के शाहपुर मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण। - संवाद - फोटो : SITAPUR
लहरपुर (सीतापुर)। सांड़ के हमले में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों ने मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया। करीब 12 घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे। कई अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन परिजन नहीं माने। वे डीएम और कारागार मंत्री सुरेश राही को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। देर शाम मौके पर एसडीएम और सीओ लहरपुर पहुंचे। काफी मान मनौव्वल के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी सटल्लू मौर्य (45) बीती 9 मई को भुनेश्वर मंदिर के निकट गोबरैहया नदी के किनारे स्थित गन्ने के खेतों को देखने गए थे। वहां उन्होंने एक सांड़ को खेत को चरते हुए देखकर उसे भगाने का प्रयास किया। सांड़ ने युवक पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल सटल्लू की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद शनिवार को मृतक के परिजनों ने शाहपुर मार्ग पर सुबह छह बजे ही शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे भदफर चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। परंतु वह असफल रहे। चौकी प्रभारी ने जाम की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर लहरपुर राजीव सिंह, इंस्पेक्टर बिसवां मनीष कुमार सिंह ने भी ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। ग्रामीण जिला अधिकारी अनुज सिंह और कारागार मंत्री सुरेश राही को बुलाने की मांग पर अडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने भी ग्रामीणों को समझाया पर लोग नहीं माने। शाम करीब छह बजे एसडीएम लहरपुर पीएल मौर्य और सीओ लहरपुर सुशील कुमार पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया। कहा कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। जिसके बाद परिजन माने और जाम हटाया जा सका।
परिजनों की होगी मदद
परिजनों को समझाया गया है। जाम खत्म करा दिया गया है। परिजनों को हर संभव मदद दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
- पीएल मौर्य, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed