फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crops drying up due to lack of water in the minor

माइनर में पानी न आने से सूख रहीं फसलें

Mon, 18 Jul 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crops drying up due to lack of water in the minor
महमूदाबाद इलाके में नहर में भरा कूड़ा-करकट। -संवाद - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद क्षेत्र में किसान धान की रोपाई के लिए जूझ रहे हैं। उन्हें सिंचाई के लिए समय से पानी नहीं मिल पा रहा है। कुतुबपुर से निकले माइनर में पानी नहीं आ रहा है। इस माइनर से करीब 50 गांवों के किसानों को फायदा मिलता था। ऐसे में वह पंपिंग सेट से महंगी सिंचाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिसवां के कुतुबपुर से निकली माइनर करीब 50 से अधिक गांवों से होकर निकली है। इस माइनर व रजबहा में कई वर्षों से पानी न आने पर किसानों को धान व गन्ना की सिंचाई में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 35 से 40 किलोमीटर लंबी माइनर दुघरा, सैर, शंकरपुर, लालापुर, फिरोजपुर, मलनिया, महानगर, कुरौली, भानपुर, बाबूपुर व उनेरा आदि विभिन्न गांवों के किसानों को लाभान्वित करती थी।
विज्ञापन

लेकिन पानी न आने से करीब 35 हजार किसानों को निजी व किराए के संसाधनों से फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही हैं। इस बार अभी तक बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसान विनोद वर्मा, भानू वर्मा, बनवारी लाल, मनोज यादव, अनिल वर्मा, सुखकरन लाल व रामखेलावन आदि ने शासन से माइनर में सही समय से पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में काफी समय से नहीं छोड़ा गया पानी
सरैंया कादीपुर निवासी किसान प्रदीप वर्मा बताते हैं कि माइनर नहर व रजबहा में काफी समय से पानी नहीं आया है। जिसके चलते पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ रही है। जिसमें डीजल का भी काफी खर्च आ रहा है। ग्राम पहला निवासी किसान वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि नहर में पानी न आने से खेती करने में अधिक लागत लग रही है।

डीजल से सिंचाई करनी पड़ रही है। धान सूख रहे है और बारिश भी नहीं हो रही है। ग्राम पहला निवासी किसान अवधेश कुमार बताते हैं कि पानी नहीं गिर रहा है और न ही रजबहा में पानी आ रहा है। ग्राम चतुराबेहड़ निवासी किसान शिवकांत बताते हैं कि सरकारी दावे फेल हो रहे हैं। फसल सूख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed