{"_id":"64b3f83924e079ddd90a1446","slug":"crocodile-seen-on-the-banks-of-the-canal-stir-sitapur-news-c-13-1-336745-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नहर के किनारे दिखा मगरमच्छ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नहर के किनारे दिखा मगरमच्छ, हड़कंप
Sun, 16 Jul 2023 07:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। शारदा सहायक नहर के किनारे रविवार को मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ देख वहां भीड़ जुटने लगी। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उधर, हलचल बढ़ती देख मगरमच्छ फिर शारदा सहायक नहर में चला गया।
तंबौर मार्ग स्थित रेगुलेटर से मोहल्ला शाहकुलीपुर जाने वाले नहर पटरी के मार्ग के किनारे एक मगरमच्छ देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
उधर, शोर सुनकर धूप सेंक रहा मगरमच्छ फिर से शारदा नहर में चला गया। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी। मगरमच्छ बहकर शारदा नहर में आ गया है। वनकर्मी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।