फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crocodile reached the village, created panic

Sitapur News: गांव में पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Sat, 01 Jun 2024 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Jun 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Crocodile reached the village, created panic
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर रात मगरमच्छ का बच्चा गांव में आबादी के बीच पहुंच गया। ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। वन विभाग को रात में ही सूचना दे दी गई। ग्रामीणों की मदद से वनकर्मियों ने उसे पकड़कर शनिवार सुबह घाघरा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


रूढ़ा भवनाथपुर गांव में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे एक ग्रामीण ने आबादी के बीच मगरमच्छ का बच्चा आते देखा। ग्रामीण ने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर डटे रहे और मगरमच्छ को घर में घुसने से रोका। देर रात ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उप वन क्षेत्राधिकारी हरीश कुमार श्रीवास्तव, वन दरोगा राजकुमार वर्मा व वनकर्मी गोलू ने ग्रामीणों की सहायता से मगरमच्छ को रस्सी हैंडपंप में बांध दिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शारदा नहर में पानी कम होने के कारण मगरमच्छ शिकार की तलाश में बाहर निकलते हैं। मगरमच्छ अभी छोटा बच्चा है जो शिकार की तलाश में भटककर गांव की ओर आ गया था। उसे पकड़कर शनिवार सुबह घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed