फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crisis on scholarship of 26 thousand students

26 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट

Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crisis on scholarship of 26 thousand students
सीतापुर। अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के 26 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के आवेदनों को विद्यालयों ने फॉरवर्ड नहीं किया है। समय से आवेदन संस्था स्तर पर अग्रसारित न होने से छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। विद्यालयों की लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ही प्रत्येक साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित रहते हैं। वह स्कूल में पढ़ने के समय संबंधित अफसरों के पास चक्कर लगाते हैं। इससे उन्हें दोहरा नुकसान होता है।
विज्ञापन

जिले में कक्षा नौ से डिग्री स्तर तक के 945 संस्थाएं संचालित हैं, जहां विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। स्कूल व कॉलेजों की लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है। वह कक्षा नौ से उच्च कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के आवेदन फॉरवर्ड करने में लापरवाही बरत रहे है। इस कार्य की गति अत्यंत धीमी है। अनुसूचित जाति के पूर्व दशम छात्रवृत्ति के 8863 आवेदन पत्रों के सापेक्ष मात्र 3162 आवेदन संस्थाओं की ओर से अग्रसारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार सामान्य वर्ग के 3225 आवेदनों में से 1305 आवेदन अग्रसारित किए गए हैं। इस तरह 7621 आवेदन संस्था स्तर पर फॉरवर्ड के लिए लंबित हैं। अनुसूचित जाति के दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 17970 आवेदनों में से 6406 आवेदन फॉरवई किए गए हैं। सामान्य वर्ग के 10789 आवेदनों में से 3997 आवेदन अग्रसारित हो सके हैं। इस प्रकार 18 हजार 356 आवेदन विद्यालय स्तर पर फॉरवर्ड होने के लिए लंबित हैं। यह स्थिति 16 नवंबर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्पष्ट है कि छात्रों के आवेदन प्राप्त होने की दशा में संस्थाओं से अग्रसारित करने की गति अत्यंत धीमी है। संस्थाएं अंतिम तिथि तक के लिए फॉरवर्ड का कार्य रोके रहती हैं, जो छात्र हित में उचित नहीं है। नेटवर्क की समस्या के कारण साइट का संचालन न होने से अंतिम तिथि पर एक साथ अग्रसारण का कार्य भी प्रभावित होता है। निदेशक समाज कल्याण के निर्देश हैं शिक्षण संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन नियमावली में दी गई शर्तों के अनुसार पात्र छात्रों के डाटा को तत्काल अग्रसारित किया जाए। इसका अनुपालन नहीं हो रहा है।
कक्षा नौ और दस के बच्चों के लिए आवेदन का अंतिम मौका
वर्तमान वित्तीय साल में पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत जारी समय-सारिणी के अनुसार पूर्व दशम छात्रवृत्ति के लिए छात्रों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर है। जबकि संस्था द्वारा अग्रसारण करने की तिथि 23 नवंबर है। इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि 30 नवंबर है। जबकि संस्था द्वारा आवेदन फॉरवर्ड करने का समय तीन दिसंबर तक है।
147 कॉलेज हो सकते हैं ब्लैक लिस्टेड
दशमोत्तर वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत पाठ्यक्रमों के मास्टर डाटाबेस में लॉक की गई फीस, सीट व शिक्षण संस्थानों की मान्यता संबंधी दस्तावेज संस्थाओं से उपलब्ध कराने के निर्देश सितंबर माह में दिए गए थे। बावजूद इसके किसी भी संस्था ने संबंधित अभिलेख समाज कल्याण दफ्तर को नहीं उपलब्ध कराए हैं। जिले में इस प्रकार की 147 संस्थाएं हैं।
इनके द्वारा तत्काल अभिलेख नहीं दिए गए तो संबंधित शिक्षण संस्थान को ब्लैक लिस्टेड किए जाने की रिपोर्ट शासन को समाज कल्याण अधिकारी द्वारा भेजी जाएगी, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित शिक्षण संस्थान का होगा। यह जानकारी समाज कल्याण अफसर हर्ष मवार ने दी। इस संबंध में सभी प्राचार्य को पत्र भेजा गया है।

समाज कल्याण निदेशक के निर्देश पर सभी प्रधानाचार्य को आवेदनों की समीक्षा करते हुए तत्काल छात्रों का डाटा भेजने के लिए पत्र भेजा गया है। पूर्व दशम छात्रवृत्ति के 7621 आवेदन और दशमोत्तर के 18356 आवेदन संस्था स्तर पर अग्रसारण के लिए लंबित हैं।
- हर्ष मवार, जिला समाज कल्याण अफसर
147 डिग्री कॉलेज
291 इंटर कॉलेज
511 नौ से 10 तक के स्कूल
40847 कुल आवेदन
14870 अग्रसारित आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed