{"_id":"5835cd934f1c1b282413bff9","slug":"youth-shot-dead-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकरपुर मजरा धवरपारा में एक युवक ने बुधवार सुबह अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक रूप से बीमार था। घटना के समय पत्नी व बच्चे घर में मौजूद नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से बंदूक बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संदना के शंकरपुर मजरा धवरपारा गांव निवासी गुरू प्रसाद (36) पुत्र चिरंजू पाल ने बुधवार सुबह अपनी लाइसेंसी बंदूक से घर की छत पर खुद को गोली मार ली। घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। उधर, गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो गुरु प्रसाद की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल से वह मानसिक रूप से बीमार था। लगभग तीन माह पूर्व उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। मामले की जानकारी होते ही एसओ बेनी माधव त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसओ का कहना है कि बंदूक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन