{"_id":"57a61bc44f1c1b7d112b8bca","slug":"youth-injured-in-revenge-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में झोंका फायर युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में झोंका फायर युवक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट थाना क्षेत्र के इंद्रौली व इटव्वा गांव के बीच नाला पुलिया के पास शनिवार दोपहर कुछ दबंगों ने दो भाइयों को निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया। गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि आरोपियों ने शुक्रवार को भी जख्मी युवक के भाई पर हमला किया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इंद्रौली गांव निवासी सतीराम वर्मा अपने भाई नरेश के साथ शनिवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
जब ये लोग इंद्रौली व इटव्वा गांव के बीच पुलिया के करीब पहुंचे, तभी कई हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली सतीराम के पेट में जा धंसी। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन