{"_id":"58fba2114f1c1b972e8b45a7","slug":"youth-dies-in-bike-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टकराईं, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक टकराईं, युवक की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
रामकोट थाना क्षेत्र में कचनार के पास दो बाइकों में शुक्रवार शाम हुई जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग मामूली रूप से जख्मी होने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खैराबाद के अढ़ावल खुर्द गांव निवासी दिवाकर गुप्ता (25) पुत्र रामहेत इमलिया सुल्तानपुर इलाके के जगन्नाथपुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में गया था। शुक्रवार शाम वह बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन
जब वह रामकोट में कचनार के पास पहुंचा, तभी सामने से जा रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में दिवाकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग मामूली रूप से चोटिल होने के कारण मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
घटना में जख्मी दिवाकर को आसपास के लोगों ने फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस वजह से सिर में गंभीर चोट लग गई।