फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth died in accident, two injured

ट्रिपलिंग कर रहे युवक पुलिया से टकराए, एक की मौत

Thu, 09 Feb 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Youth died in accident, two injured
गई जान - फोटो : अमर उजाला

थानगांव में बुधवार देर रात एक मांगलिक कार्यक्रम में लौट रहे बहराइच निवासी बाइक सवार तीन लोग रेउसा में महमूदाबाद मार्ग पर एक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


उन्हें सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की मानें युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


बहराइच के बौड़ी थाना क्षेत्र के सिकुरी निवासी नन्हक्कू सिंह (50) पुत्र दुखहरन, मनसारी निवासी दीपू (25) पुत्र रमेश, हरदी थाना क्षेत्र के बरूआ बेहड़ निवासी अजय अवस्थी (30) पुत्र प्रताप बुधवार शाम थानगांव में मक्खन सिंह सरदार के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे ये लोग एक ही बाइक से लौट रहे थे। रेउसा कस्बे में महमूदाबाद मार्ग पर इनकी बाइक एक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को सीएचसी रेउसा भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने नन्हक्कू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि परिवारीजन बिना कार्रवाई के शव को लेकर चले गए। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed