{"_id":"57b73d084f1c1b162d6eafa2","slug":"youth-died-in-accident-in-rampur-kala","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से युवक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहनोई संग बाइक से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को गुरुवार देर शाम रामपुर कलां थाना क्षेत्र के श्रीपुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
कमलापुर के अकड़ापुर निवासी दिनेश कुमार (40) मछरेहटा के सढ़िला निवासी अपने बहनोई शेरसिंह (37) के साथ बाइक से गुरुवार शाम अपनी ससुराल मानपुर के पिपरी गांव जा रहा था। जब वह रामपुर कलां थाना क्षेत्र में श्रीपुरवा गांव के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात दिनेश कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके बहनोई को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। उधर, हादसे की खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।