फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   young man killed by poison

जहर देकर युवक को मार डाला

Thu, 25 Jun 2015 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 25 Jun 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र के कटुवापुर गांव में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिवारीजन गांव के ही एक व्यक्ति पर जहर देने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना के पीछे अवैध संबंधों का मामला प्रकाश में आ रहा है। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सदरपुर इलाके के कटुवापुर गांव निवासी अजय कुमार उर्फ गुड्डू (35) पुत्र रामकुमार की बुधवार देर शाम संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई।

अजय के भाई रविशंकर का कहना है कि महिला से अवैध संबंधों के चलते भाई का गांव के ही एक युवक से विवाद चल रहा था।

आरोप है कि बुधवार शाम वही युवक अजय को बुला ले गया। कुछ देर बाद जब अजय घर पहुंचा तो उसे उल्टियां होने लगीं। आननफानन बिसवां सीएचसी ले जाया गया, जहां पता चला कि जहरीला पदार्थ खाने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रविशंकर ने अजय को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

वहीं पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed