{"_id":"57a221334f1c1bc3762b9a05","slug":"women-raped-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला के साथ किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
सुनाई दर्द की कहानी
- फोटो : फाइल फोटो
पिसावां थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक विवाहिता संग रेप का मामला प्रकाश में आया है। उसने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसका पति नौकरी के सिलसिले में हरियाणा गया है। सोमवार की रात वह घर में सो रही थी और उसका ससुर घर के दूसरे हिस्से में लेटा था। इसी बीच गांव निवासी महेश छत के रास्ते घर में घुस आया। जिसके बाद उसने जबरन रेप किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। रेप करने के बाद आरोपी भाग निकला। उसके ससुर ने दौड़ाया तो आरोपी ने उसे भी धमकी दी। मामले को लेकर उसने आरोपी महेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ श्यामजी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन