{"_id":"574348794f1c1bb415691853","slug":"women-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छड़िया-कोलिया गांव में एक विवाहिता की रविवार रात संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बेटी के ससुराल वालों ने उसका गला दबाकर कत्ल कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रेउसा थाना क्षेत्र के छड़िया-कोलिया के अतुल सिंह पुत्र अंबर सिंह की पत्नी शैलेश कुमारी (22) की रविवार रात संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह जानकारी होने पर रेउसा इलाके के सुपौली गांव निवासी मृतका के पिता सरबजीत सिंह व भाई संजय सिंह आदि मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की फरवरी 2014 में शादी हुई थी। उसका छह माह का एक बेटा विवेक सिंह है। उसका आरोप है कि बहन से दो लाख कैश व सोने की चेन मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने के कारण उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उसने बहन के पति अतुल सिंह, ससुर अंबर सिंह, सास राजकुमारी, ननद सुनीता सिंह व नीतू सिंह, रेउसा के मंगलपुरवा निवासी ममिया ससुर श्याम सुंदर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
उसने बताया कि सुबह जब बहन की मौत की खबर पाकर वह लोग उसके घर पहुंचे तो बहन के ससुराल वाले भाग चुके थे। बहन की लाश के पास उसका छह माह का बेटा पड़ा हुआ था। घटना की खबर पाकर एसओ डीके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।