फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: पुलिस हिरासत से फरार आरोपी छह साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news
जम्मू। पुलिस हिरासत से फरार होने के करीब छह साल बाद सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तौसीफ अहमद निवासी तलवाड़ा, रियासी के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2019 में दुष्कर्म, अपहरण और अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस थाना छन्नी हिम्मत में हिरासत से फरार होने और गिरफ्तारी का विरोध करने के आरोप में अलग एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फरारी के बाद आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपा ली थी। वह मोहम्मद साहिल पुत्र लियाकत अली के नाम से फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर लगातार निगरानी और जांच करते हुए उसके ठिकाने का पता लगाया और उसे दबोच लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि लंबे समय तक फरार रहने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed