फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused mastermind behind Bluetooth facility scheme arrested along with accomplice.

Lucknow News: ब्लूटूथ उपलब्ध कराने का आरोपी मास्टरमाइंड साथी के साथ गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Accused mastermind behind Bluetooth facility scheme arrested along with accomplice.
लखनऊ। महानगर के दयानंद इंटर कॉलेज में ब्लूटूथ लगाकर परीक्षा दे रहे आरोपी बृजेश के साथी को मास्टरमाइंड के साथ गिरफ्तार किया है। महानगर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मास्टरमाइंड प्रयागराज के कच्ची सड़क दारागंज का रहने वाला रमेश चंद पटेल और उसका साथी सत्य प्रकाश यादव है।
विज्ञापन

एसटीएफ में दरोगा तेज बहादुर सिंह ने रविवार को महानगर स्थित दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित यूपीएसएसएससी की परीक्षा ब्ल्यूटूथ से देते हुए जौनपुर के सुजागंज निवासी बृजेश कुमार यादव को पकड़ा था। विवेचना में मास्टरमाइंड रमेश चंद्र पटेल का नाम बढ़ाया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन




निशातगंज चौराहे पर स्थित होटल में रुका था सत्य प्रकाश

रमेश की तलाश के दौरान एसटीएफ को निशातगंज चौराहे पर स्थित एक होटल में बृजेश के साथी सत्य प्रकाश के ठहरने की सूचना मिली थी। पुलिस जब होटल पहुंची तो पता चला कि सत्यप्रकाश कमरा नंबर 2098 में रुका है। पुलिस ने सत्य प्रकाश यादव को होटल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सत्य प्रकाश ने बताया कि वह और बृजेश परीक्षा देने आए थे। नकल करने को लेकर उसे रमेश ने बोला था। पुलिस सत्यप्रकाश को लेकर प्रयागराज में संगम रेलवे स्टेशन के सामने पहुंची। यहां सत्यप्रकाश से रमेश को बुलवाकर उसे भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौकरी के लिए पांच लाख में हुआ था सौदा

रमेश चंद्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने बृजेश की नौकरी के लिए साथी अनूप कुमार पटेल व पंकज श्रीवास्तव से बातचीत की थी। नौकरी की बात पांच लाख में तय हुई थी। इसमें से एक लाख रुपये उसे कमीशन मिला था। उसी एक लाख में 50 हजार रुपये वह सत्य प्रकाश को देने के लिए लाया था। पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।





ये सामान हुआ बरामद

आरोपियों के पास से चार मोबाइल, चार सिम कार्ड, 13 मार्कशीट, पांच ब्लैंक चेक, दो चेक बुक, एक एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी, एक आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो डेबिट कार्ड, दो डीएल, दो आधार कार्ड, एक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड, एक परिचय पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद, एक अदद पॉकेट डायरी, दो चाबी गुच्छा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रैपर व 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed