{"_id":"5897683a4f1c1b4a40e83fbb","slug":"woman-murder-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली कोतवाली इलाके के किशुनदासपुर गांव में एक विवाहिता का शव रविवार को संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के चाचा ने उसके ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस बारे में मृतका के चाचा ने उसके पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका बीमार रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली इलाके के किशुनदासपुर गांव निवासी शांति देवी (25) पत्नी पवन कुमार का शव रविवार की दोपहर घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतका के मायके सिधौली क्षेत्र के खमरिया गांव से पहुंचे चाचा गुड्डू ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भतीजी शांति देवी की हत्या कर दी गई और लाश को फांसी पर लटका दिया गया। इस संबंध में उन्होंने मृतका के पति, सास, ससुर व चचेरे ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल सुरेश ओमहरे का कहना है कि मृतका बीमार रहती थी। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन