{"_id":"576586b64f1c1be53811d674","slug":"woman-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सरेराह से तीन लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सरेराह से तीन लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली इलाके में हुई लूट की जांच करती पुलिस व लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने सरेराह एक महिला किसान से दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूट लिए। वह गांव के ही दो लोगों के साथ ट्रैक्टर का पेमेंट जमा करने कस्बा लहरपुर जा रही थी। पुलिस ने महिला के साथ मौजूद दोनों लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं लूट के बाद पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारा। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सकरन के गिरधारी पुरवा गड़ौसा निवासी सुंदर लाल की पत्नी श्यामरानी पति की मौत के बाद से खेत-बाड़ी संभाल रही है। 10 माह पूर्व श्यामरानी ने लहरपुर कस्बे से एक ट्रैक्टर लिया था। जिसमें 2 लाख 80 हजार रुपये भुगतान करना बाकी रह गया था। इस वजह से शनिवार को श्यामरानी गांव के ही पुत्तन व गफ्फार के साथ बाइक से सोंसरी कस्बा आई थी।
विज्ञापन
यहां इलाहाबाद बैंक शाखा से 2 लाख 80 हजार रुपये निकालकर वह दोनों के साथ लहरपुर के लिए चल दी। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर रंगवा व गंगादीन पुरवा के बीच बाइक से पीछा कर रहे तीन नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक उन्हें रोक लिया। इसके बाद महिला के हाथ में मौजूद रुपयों से भरा थैला छीनने लगे।
विज्ञापन
महिला ने विरोध किया, तो लुटेरों ने उसकी पिटाई कर दी और थैला लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही सीओ राहुल मिठास, प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। महिला ने इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
हालांकि पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के साथ मौजूद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
दोनों ने नहीं किया विरोध
सरेराह तीन बदमाश महिला से लूटपाट कर रहे थे। महिला व बदमाशों के बीच हाथापाई हो रही थी। बावजूद इसके गफ्फार व पुत्तन किसी तरह का कोई विरोध नहीं कर रहे थे। दोनों ने बदमाशों का मुकाबला करना तो दूर शोर मचाना भी जरूरी नहीं समझा।
नतीजतन बदमाश महिला को लूटने के बाद आराम से निकल गए। पुलिस इन्हीं कारणों को प्रमुख वजह मान रही है। जिसके कारण पुलिस का संदेह बढ़ रहा है कि महिला के साथ मौजूद लोग भी कहीं न कहीं बदमाशों से मिले हुए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदेह के आधार पर ही पूछताछ की जा रही है।