फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   woman killed due to protest of rape

रेप के विरोध पर हुई थी महिला की हत्या

Mon, 20 Jun 2016 11:23 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 20 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
woman killed due to protest of rape
हत्या - फोटो : ‌file photo

एसपी ने रामकोट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर गन्ने के खेत में शव फेंकने के मामले का सोमवार को खुलासा कर दिया। एसपी का दावा है कि महिला की हत्या रेप के प्रयास में की गई। आरोपी को महिला ने पहचान लिया था, इस डर से उसने महिला की हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


बीते 17 जून को पुलिस ने रामकोट थाना क्षेत्र में पिपरी गांव के निकट हसन अली के गन्ने के खेत में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था। महिला घास काटने घर से निकली थी, जिसके बाद उसका शव एक खेत से बरामद किया गया था। परिवार ने इस संबंध में रेप के बाद हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में हत्या का अभियोग दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी नरेंद्र कुमार दुबे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से महिला के पास मौजूद मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले दिन जब महिला घास लेने के लिए खेतों की तरफ निकली थी, उसी दौरान नरेंद्र उसके पीछे लग लिया था। रास्ते में नरेंद्र ने उसे दबोच लिया और रेप का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध किया तो नरेंद्र ने राज खुल जाने के भय से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़कर फरार हो गया।


पुलिस ने मिट्टी से सने नरेंद्र के कपड़े भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि नरेंद्र पर पहले भी छेड़छाड़ व चोरी जैसे अपराध का मामला दर्ज है। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के ईनाम से सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed