{"_id":"5a5264a64f1c1b4b198b5692","slug":"wild-animal-goble-up-baby-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर ने बालिका को बनाया निवाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली जानवर ने बालिका को बनाया निवाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक खेत में किसी जंगली जानवर ने एक बालिका को निवाला बना लिया। बालिका का शव गांव के बाहर एक खेत मिला। बालिका का पेट फटा हुआ और क्षतविक्षत पाया गया। जानवर द्वारा बालिका को मारे जाने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के नागरिक तेंदुआ या बाघ होने का संदेह जता रहे हैं। वन विभाग ऐसे किसी जानवर के उस क्षेत्र में मौजूद होने की बात को नकार रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गोविंद सरांय निवासी कैलाश की पुत्री सोनम (11) रविवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गई थी। इसी बीच एक खेत में मौजूद किसी जंगली जानवर ने उसे दबोच लिया और उसका पेेट फाड़ डाला। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर परिवार के सदस्य उसे तलाशने निकल पड़े।
विज्ञापन
इसी बीच गांव के बाहर परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने कुत्तों के भौंक ने की आवाज सुनी। वहीं खेत से किसी जानवर के गुर्राने की भी आवाज सुनाई पड़ी। लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल की तरफ दौड़े। लोग जब खेत में पहुंचे, तो वहां सोनम का रक्त रंजित शव पड़ा था और उसका पेट फटा हुआ था। जांघ के हिस्से का मांस गायब था और चेहरा समेत कई जगहों पर गहरे जख्म मिले।
विज्ञापन
खेत में किसी बढ़े जानवर के पगचिन्ह भी देखे गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने संदेह जताया कि किसी भेडिय़े ने बच्ची को निवाला बनाया है। जानकारों का कहना है कि 11 वर्ष के बच्चे पर भेडिय़ा हमला नहीं करता है। वह दुधमुंहे व उससे कुछ बड़े बच्चे को ही निवाला बनाता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर वन विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।