फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wife gave life cut Banke

पत्नी को बांके से काट दे दी जान

Tue, 23 Jun 2015 11:29 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। आपसी विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी को बांके से काट डाला। इसके बाद नदी किनारे लगे एक पेड़ से लटककर जान दे दी। वारदात सोहरिया गांव की है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

  सोहरिया गांव निवासी जगजीवन (30) व उसकी पत्नी मर्री देवी (28) में काफी समय से झगड़ा चल रहा था। दोनों की करीब आठ साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी ग्राम पंचायत सदस्य थी। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर दोनों आपस में उलझ गए। गुस्से से तिलमिलाए जगजीवन ने पत्नी   को घर में रखे बांके से काट डाला। इसके बाद वह घर से भाग निकला।
विज्ञापन

  उधर, हत्या की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। कुछ देर बाद खबर मिली कि जगजीवन की लाश गांव के बाहर चौका नदी के किनारे पेड़ से लटक रही है। जिसके बाद गांव के लोग चौका नदी की तरफ दौड़ पड़े। सूचना के आधार पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर मृतक के भाई मंशाराम ने बताया कि उसके भाई व भाभी में अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते उसके भाई जगजीवन ने पहले अपनी पत्नी की बांके से काट कर हत्या कर दी, फिर खुद नदी किनारे जाकर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। एसओ आलोक राव का कहना है कि घटना को लेकर मृतक के भाई ने सूचना दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed