{"_id":"5965023a4f1c1b66108b4590","slug":"wall-collapse-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर समेत दीवार ढही, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छप्पर समेत दीवार ढही, ग्रामीण की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
दीवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकेठा गांव में सोमवार रात बारिश के बीच अचानक कच्ची दीवार छप्पर समेत ढह गई। इस दौरान छप्पर के नीचे सो रहे दंपती व उनके दो बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि पत्नी व दो बच्चे जख्मी हो गए। घायलों को आननफानन सीएचसी सांडा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुकेठा निवासी शत्रोहन का परिवार सोमवार रात खाना खाने के बाद छप्पर के नीचे सो रहा था।
विज्ञापन
आधी रात को बारिश के दौरान अचानक दीवार छप्पर समेत ढह गई। हादसे में शत्रोहन (50) व पत्नी साधना ( 45), बेटा अनुज (8) व पुत्री प्रीति (6) मलबे के नीचे दब गए। उधर, परिवार का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलबे के नीचे दबे परिवार को बाहर निकाला।
विज्ञापन
आननफानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा ले जाया गया लेकिन इस बीच शत्रोहन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि सीएचसी सांडा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने साधना, अनुज व प्रीति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर तहसील प्रशासन को दे दी गई है।