{"_id":"58d6bab74f1c1b14301a176d","slug":"villagers-saved-the-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ग्रामीण ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को ग्रामीण ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव के शेखवापुर अंदासी गांव निवासी तबस्सुम पत्नी मो. जकी ससुराल वालों से नाराज होकर अपने मायके तालगांव के ही जानीपुर जा रही थी। जब वह तालगांव थाने के पास पहुंची, तभी अचानक उसने थाने के पास स्थित तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
महिला के तालाब में कूदते ही वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे। यह देख पास ही मौजूद अनीस बिना देर किए तालाब में कूद गया और रस्सी की मदद से महिला को सकुशल निकाल लाया। उधर, महिला के तालाब में कूदने की खबर पाते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी घटनास्थल की ओर भागे।
विज्ञापन
महिला को थाने लाया गया। सूचना पाकर उसके मायके वाले भी पहुंच गए थे। महिला ने पुलिस के सामने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। महिला के मायके वाले उसे अपने घर लेकर चले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन