फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Villagers protested against Govansh smugglers

गोवंश तस्करों पर हमले से भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

Thu, 27 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against Govansh smugglers
गोवंश की हत्या के प्रयास व पकड़े गए आरोपियों को छोड़ने पर ग्रामीण भड़क गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने गुरुवार को मियापुरवा चौराहे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों पर महज शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई दर्ज की और उन्हें छोड़ दिया। सूचना पर सीओ महमूदाबाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की।
विज्ञापन


सीओ ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन से रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर दूर तक वाहनों का जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 25 अप्रैल को सुजातपुर गांव में कुछ लोग गोवंश की हत्या कर रहे थे। ग्रामीणों ने विरोध किया तो लोगों ने धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों पर महज शांति भंग की आशंका की कार्रवाई कर छोड़ दिया था।

घायल गोवंश का इलाज भी नहीं कराया था, इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुरुवार सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मियां पुरवा चौराहे पर एकत्र होने लगे। एकत्रित ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों का आरोप था कि बीते 25 अप्रैल को सुजातपुर गांव के इस्माइल, इस्माइल का पुत्र मदन व उसी गांव का फखरुद्दीन एक गोवंश की धारदार हथियारों से हत्या कर रहे थे। जानकारी मिलने पर लोगों ने विरोध किया और गोवंश को बचाया।

तब तक धारदार हथियारों के प्रहार से गोवंश बुरी तरह से जख्मी हो चुका था। सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर महज शांति भंग की आशंका की कार्रवाई की और छोड़ दिया। भड़के लोग घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 


सीओ महमूदाबाद जीतेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से बात की। इस दौरान सुजातपुर गांव के अंगद शुक्ला ने सुजातपुर गांव के इस्माइल, पुत्र मदन व उसी गांव का फखरुद्दीन के खिलाफ तहरीर दी। सीओ ने ग्रामीणों को समझाया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस कर्मियों ने लापरवाही की है, तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed