{"_id":"58863ab24f1c1b5c02cf428a","slug":"urdu-litterateur-s-son-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू साहित्यकार के बेटे की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उर्दू साहित्यकार के बेटे की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू साहित्यकार व अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर काजी अब्दुल सत्तार के पुत्र काजी दर्वेश सत्तार उर्फ गुड्डू (30) की रविवार देर रात संदना में हुए हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ से मछरेहटा जाते समय उनकी कार में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मछरेहटा निवासी काजी दर्वेश सत्तार उर्फ गुड्डू (30) पुत्र काजी अब्दुल सत्तार रविवार देर रात संदना इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर जा रहे थे। जब वह रालामऊ गांव के निकट पहुंचे, तभी सिधौली की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में कार सवार गुड्डू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं खबर पाकर पहुंची पुलिस ने गुड्डू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
उधर, उर्दू साहित्यकार के बेटे की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर रिश्तेदारों व करीबियों का तांता लग गया। परिवार के लोगों के मुताबिक काजी दर्वेश उनके इकलौते पुत्र थे। सोमवार देर शाम शव सुपुर्र्द-ए-खाक कर दिया गया।