फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncle raped with niece

चाचा ने भतीजी के संग किया दुष्कर्म

Sun, 27 Aug 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Uncle raped with niece

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में चाचा ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी भतीजी से दुष्कर्म किया। परिवार जब घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  कोतवाली के एक गांव का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर उनकी पुत्री (15) अकेली ही थी। शुक्रवार रात किशोरी छत पर सो रही थी। तभी उसका चचेरा चाचा वहां पहुंच गया।

विज्ञापन


इससे पहले कि किशोरी को भनक लगती, आरोपी ने उसे बिस्तर पर ही दबोच लिया। जिसके बाद जान से मार डालने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। किशोरी की अस्मत लूटने के बाद मौके से फरार हो गया। शनिवार शाम जब किशोरी का परिवार घर आया, तो किशोरी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन


 जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed