फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two tempo collide, one killed, 11 injured

दो टैम्पो टकराईं, एक मरा, 11 जख्मी

Fri, 21 Jul 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Jul 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two tempo collide, one killed, 11 injured
टेंपो

महमूदाबाद क्षेत्र में सवारियों से भरी दो टैम्पो की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि 11 मुसाफिर जख्मी हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जबकि अन्य का सीएचसी महमूदाबाद में इलाज चल रहा है। ये हादसा रामपुर मथुरा मार्ग पर गांधी नगर के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जयरामपुर निवासी चालक सौरभ (15) महमूदाबाद स्टैंड से एक टैम्पो लेकर चांदपुर बाजार गया था। टैम्पो में चांदपुर ग्रामीण बैंक के फील्ड ऑफिसर सी-ब्लॉक आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन कुमार सिंह चंदेल, बेलदारी टोला निवासी रितिक (12), अंजली मिश्र (25) के साथ करीब दस लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैम्पो महमूदाबाद से कुछ ही दूर चला था कि गांधीनगर के पास रामपुर मथुरा से सवारियां भरकर आ रहे टैम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां आपस में फंस गईं।

यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को टैम्पो से निकालने के साथ पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने रामपुर मथुरा थाना इलाके बहादुरगंज निवासी घायल जोहरा खातून (45), नन्हकऊ (60), कुतुबुद्दीन (50), नूरुलहुदा (50), खलीकुन (45) को सीएचसी भेजा।

बताते हैं कि बहादुर गंज निवासी सभी घायल टेम्पो पर सवार होकर महमूदाबाद से बहराइच में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इन्हीं के साथ बोधेपुरवा निवासी जगजीवन (50), कमला (45) के साथ महमूदाबाद पेशी पर आ रहे थे।

इन दोनों के सिरों के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं हैं। हादसे में रामपुर मथुरा के महिमापुर निवासी रवींद्र (20) भी चोटिल हो गया। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया।


वहीं टैम्पो चालक सौरभ को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। जबकि पवन तथा खलीकुन को सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का सीएचसी पर उपचार चल रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed