फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two person shot dead

दो लोगों को गोली से उड़ाया

Wed, 10 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
two person shot dead

बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने सरेराह बाइक सवार देवर-भाभी की बुधवार शाम पिसावां इलाके में कैथुलिया-रामपुर के बीच गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों जमीन से जुड़े एक मुकदमे की पेशी से लौट रहे थे। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


घटना के पीछे की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है। मामले में परिवारीजन कई लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था। कैथुलिया गांव निवासी सूबेदार (42) पुत्र बलदेव अपनी भाभी माधुरी (45) पत्नी रामस्वरूप के साथ बुधवार को भूमि विवाद के एक मामले में पेशी पर गया था।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। कैथुलिया व रामपुर गांव के बीच मोड़ के पास बाइक सवार दो नकाबपोश पीछे से आ धमके। बताते हैं कि बाइक सवार नकाबपोश ने बाइक रोक ली और सूबेदार को गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख बाइक पर बैठी भाभी माधुरी जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागी तो हमलावरों ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहे लहराते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक माधुरी सूबेदार की चचेरी भाभी थी।

उसके पति रामस्वरूप की मौत हो चुकी है। जिसके चलते माधुरी ने अपने हिस्से की जमीन सूबेदार के पौत्र को लिख दी थी। इसी वजह से माधुरी के ननदोई उससे रंजिश मानते थे। इसी रंजिश के चलते घटना अंजाम दी गई है।


पुलिस का कहना है कि मामले में पांच लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, खबर पाकर पहुंचे एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed