Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Assault after entering the plot, following verbal abuse

Sonipat News: गाली-गलौज के बाद प्लॉट में घुसकर हमला, युवक घायल

Thu, 12 Nov 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Assault after entering the plot, following verbal abuse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव फरमाणा में फोन पर हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने प्लाट में बैठे युवक पर लाठी, बीयर की बोतल और बेल्ट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक के दो दांत भी टूट गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आंरभ कर दी है।
गांव फरमाणा निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 नवंबर को दोस्त कपिल के प्लाट में बैठकर मजदूरों का हिसाब लिख रहे थे। हिसाब जोड़ने के बाद कपिल ने योगेश को फोन किया। उस समय योगेश के साथ रितेश और एक अन्य युवक भी मौजूद था। फोन लाउडस्पीकर पर होने के कारण बातचीत के दौरान रितेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने फोन काटने के लिए कहा तो रितेश ने उसका नाम लेकर बात की। इसके कुछ देर बाद योगेश, रितेश और एक अन्य युवक प्लाट में पहुंच गए। आरोप है कि रितेश और उसके साथ आए युवक ने उनपर लाठी, बीयर की बोतल और बेल्ट से हमला कर दिया। इससे उनके सिर, नाक और कमर पर चोटें आईं और दो दांत टूट गए। दोस्त कपिल ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। प्रवीन की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed