{"_id":"57ffc1c64f1c1bc67b28fcc3","slug":"two-people-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के दौरान दो डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूर्ति विसर्जन के दौरान दो डूबे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
saf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर समेत दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रामपुर मथुरा के सरैंया मसूदपुर निवासी रोहित राठौर (17) पुत्र रामचंद्र मंगलवार को गांव में नवरात्र पर रखी गई दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा में गया था।
विज्ञापन
शाम करीब चार बजे चौका नदी के बांसुरा घाट पर सैकड़ों लोग दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे थे। इसी बीच रोहित चौका नदी के बांसुरा घाट पर नदी के गहरे पानी में चला गया और निकल नहीं पाया। रोहित को डूबता देख कई लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
रोहित का शव दूसरे दिन शाम को नदी में उतराता हुआ मिला। थाना थानगांव के अंतर्गत चौका नदी के चंदौली घाट पर हुई, जहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान विसर्जन में गए बेहटा छावनी कोतवाली महमूदाबाद का निवासी एखलाक (35) पुत्र मो. इश्तियाक उर्फ मुन्ना चौका नदी में डूब गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों व गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन