फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two Loot in sitapur

अटरिया में लूट की दो वारदातों से सनसनी

Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Two Loot in sitapur
loot

बेखौफ लुटेरों ने अटरिया इलाके में कुछ ही घंटों में लूट की दो वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। लुटेरों ने लखनऊ के एक दंपती से जहां दस हजार की नकदी, जेवर आदि लूट लिया।

विज्ञापन


वहीं एक व्यक्ति पर खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर रौब गांठा और उसे थाने चलने की बात कहकर हाईवे किनारे एक बाग में ले गए। जहां उसका मोबाइल, बाइक आदि लूट ली। दोनों घटनाओं से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


लखनऊ के गुडंबा निवासी आरिफ अपनी पत्नी के साथ अटरिया में मनोवा गांव निवासी अपने साढ़ू अशफाक के यहां ईद मिलने आया था। यहां से मंगलवार शाम वह बाइक से पत्नी संग बाबागंज बाराबंकी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह अटरिया इलाके में खीरी नहर ढयोहारा पुल के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने असलहे की दम पर दंपती को रोक लिया। रोकने के बाद बदमाशों ने दोनों के पास से दस हजार की नकदी, सोने का हार आदि हजारों माल लूट लिया।

वारदात अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। बाद में पीड़ित दंपती ने थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। अटरिया इलाके में दूसरी घटना सिधौली के संतनगर निवासी राजेश के साथ हुई। बताते हैं कि राजेश मंगलवार को महमूदाबाद से वापस जा रहा था।

जब वह सिधौली में महमूदाबाद रोड पर पहुंचा, तभी लालपुर के पास बाइक सवार दो लोगों ने उसे खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही बताकर रोक लिया। रोकने के बाद दोनों लोगों ने रमेश को छेड़खानी का आरोपी बताकर अटरिया थाने चलने को कहा।

बाइक सवार दोनों लोगों को क्राइम ब्रांच का सिपाही समझ उनके बताने के मुताबिक रमेश अटरिया थाने की ओर चल दिया। यह लोग रमेश को अटरिया थाने के सामने चक्कर कटाने के बाद लखनऊ रोड पर कुछ आगे एक बाग में ले गए।


जहां दोनों ने रमेश से उसकी बाइक, मोबाइल व कुछ नकदी लूट ली और वहां से भाग निकले। घटना के बाद रमेश थाने पहुंचा। उसने पुलिस के सामने पूरा वाक्या बयां किया। घटना को लेकर एसओ ओम प्रकाश राय का कहना है कि दोनों मामले संज्ञान में आए हैं। जांच पड़ताल चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed