{"_id":"5ce04dacbdec22071212d12b","slug":"two-jcb-seals-doing-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर रही दो जेसीबी सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध खनन कर रही दो जेसीबी सीज
Sat, 18 May 2019 11:53 PM IST
आलोक alok
न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर
Published by: आलोक alok
Updated Sat, 18 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने शनिवार को छापामारी कर अवैध खनन में लिप्त एक लेफ्टर मशीन, दो जेसीबी व 19 ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। इस दौरान खनन कराने वाले भाग निकले। मशीनों व ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज कर दी गई हैं। इसके अलावा जब्त किए गए 16 खाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
जिले में अवैध बालू खनन की शिकायतें पिछले काफी समय से प्रशासन को मिल रही थीं। डीएम अखिलेश तिवारी ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमें गठित की हैं। पहले मिश्रिख इलाके में छापामारी के दौरान कार्रवाई की जा चुकी है। शनिवार को बिसवां तहसीलदार अनिल सिंह, खनन अधिकारी आरपी सिंह तथा क्षेत्रीय पुलिस ने रेउसा थानाक्षेत्र के गौलोककोडर गांव के करीब घाघरा नदी के तट पर छापा मारा।
अचानक छापामारी से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। खनन कर रहे लोग और वाहन चालक भाग खड़े हुए। अफसरों ने मौके से एक लेफ्टर मशीन, दो जेसीबी और 19 ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किए हैं। जिला खनन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि एक लेफ्टर मशीन, दो जेसीबी व तीन बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की गई है। बरामद 16 खाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रजिस्ट्रेशन एआरटीओ दफ्तर भेजा गया है। एआरटीओ इनका रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्रवाई करेंगे। इन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।