फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two dies in accident

सड़क हादसे में किशोर सहित दो की मौत

Fri, 06 Jan 2017 11:07 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 06 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two dies in accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला

मिश्रिख कोतवाली इलाके में एक डीसीएम की टक्कर से जहां किशोर की मौत हो गई, वहीं महमूदाबाद क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होने से चालक की गिरकर मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मिश्रिख कोतवाली इलाके के दौलतपुर गांव निवासी पिंकू (17) पुत्र राम औतार शुक्रवार की शाम पैदल ही क्षेत्र के जोतपुर गांव के पास जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक मय वाहन भाग निकला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का कहना है कि डीसीएम का पता लगाया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पालिका वार्ड पैगंबरपुर निवासी मनोज कुमार (30) पुत्र राम खेलावन लोध गल्ला मंडी स्थित साजिद की सब्जी आढ़त पर मजदूरी करता था। मनोज के भाई सरोज ने बताया कि शुक्रवार मनोज प्लेटिना बाइक से सिधौली की ओर जा रहा था।


जब वह मदारीपुर गांव के समीप पहुंचा, तभी तेज गति के कारण बाइक से गिर गया। उसके सिर के दाहिनी ओर गहरी चोट आई  जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं पहने था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed