{"_id":"4aaf7a1c83e6386da3e1bf398130c6d8","slug":"two-brothers-hit-in-mobile-battery-explosion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की बैट्री फटी, दो भाई झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की बैट्री फटी, दो भाई झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
रेउसा के बसंतापुर गांव में सोलर प्लेट से मोबाइल की बैट्री चार्ज करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। बैट्री फटने से घर के छप्पर में आग लग गई। हादसे के वक्त पड़ोस में खाना खा रहे दो सगे भाई आग को बुझाते समय झुलस गए। दोनों को निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया है।
रेउसा के बसंतापुर निवासी बीना यादव व लायकराम खाना खा रहे थे। इस दौरान उनके घर में मोबाइल की बैट्री को मोबाइल से निकालकर सोलर प्लेट से डायरेक्ट चार्ज किया जा रहा था। इसी बीच अचानक बैट्री फट गई। जिससे छप्पर में आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में बीना व उसका भाई लायक झुलस गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों भाइयों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं ग्रामीण दहशत में हैं।