फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two brothers died in accident in sitapur

बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे भाइयों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा

Sat, 09 Jul 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died in accident in sitapur
हादसा - फोटो : अमर उजाला

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह मोटर साइकिल को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मरने वाले ममेरे भाई हैं। इनमें एक लखनऊ का निवासी था, जो मेहमानी में अपने ननिहाल आया था। लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला योगी नगर निवासी नितिन उर्फ शानू बाजपेयी (18) का ननिहाल सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर में है।
विज्ञापन


वह इन दिनों अपने ननिहाल आया हुआ था। शनिवार सुबह वह अपने ममेरे भाई पीयूष उर्फ सनी (18) पुत्र सरोज उर्फ जितेंद्र व सचिन पुत्र अशोक के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। सीतापुर-लहपुर मार्ग पर गनेशपुर नेवादा के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली नितिन व पीयूष को रौंदते हुए निकल गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा सचिन छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उसे मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर निकल भागा। इसके बाद कुछ दूरी पर वह अपना वाहन खड़ाकर भाग गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed