{"_id":"5851845a4f1c1bc37b64a1f4","slug":"tree-cutting-controversy-firing-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने के विवाद पर फायरिंग, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ काटने के विवाद पर फायरिंग, तीन जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
fight for dispute
लहरपुर कोतवाली इलाके में बुधवार को पेड़ काटने के विवाद में दबंगों ने पहले एक ग्रामीण की घर की महिलाओं से अभद्रता की और बाद में विरोध करने पर घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने ग्रामीण के घर पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
लोगों को लाठियों से पीटा, फिर फायर झोंक दिया। लाठियां लगने से कई लोग जख्मी हो गए। वहीं छर्रे लगने से गृहस्वामी भी जख्मी हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया है।
विज्ञापन
लहरपुर के किशनपुर निवासी सुमित के बाग से 11 दिसंबर को दबंगों ने पेड़ काट लिया था। इसके विरोध में सुमित ने कई लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इसी सिलसिले में बुधवार को फिर विवाद हो गया। बताते हैं कि सुमित के परिवार की महिलाएं बुधवार को खेत गईं थीं।
विज्ञापन
यहां रास्ते में दबंगों ने महिलाओं से अभद्रता की। जिसकी शिकायत महिलाओं ने घर जाकर की। इस पर सुमित ने विरोध किया तो दबंग एकत्र होकर उसके घर पहुंच गए। घर पर इन दबंगों ने पथराव कर दिया। बाद में लाठियां भांज कर सुमित के परिवार के दीनू, विपिन को बुरी तरह पीटा।
बाद में फायर झोंक दिया, जिसमें सुमित जख्मी हो गया। सुमित ने बताया कि गांव निवासी शब्बीर, अनीस, साकिर आदि ने घर पर धावा बोला है। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।