Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances shortly after a clash between two groups

Moradabad News: दो पक्षों में झगड़े के कुछ देर बाद वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances shortly after a clash between two groups
कांठ। गांव दरियापुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के निपटारे के कुछ देर बाद ही एक पक्ष के एक वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को कांठ के दरियापुर निवासी वकील सिंह सैनी (65) का भांजा सत्यवीर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार, सत्यवीर सिंह और पड़ोसी कोमल में किसी को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला निपट गया था, लेकिन इसके बाद कोमल पक्ष के विजयपाल आदि से दोबारा से झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों का बीच-बचाव भी करा दिया गया। लेकिन, झगड़े के कुछ देर के बाद ही वकील सिंह सैनी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन उनके जीवत होने की उम्मीद में बिजनौर के स्योहारा स्थित एक अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे शीशपाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया था, जिस पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत की पुष्टि हार्ट अटैक से होने की हुई है। कार्रवाई के लिए अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed