{"_id":"57f7db9d4f1c1b255226fb1b","slug":"trader-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के व्यापारी से चार किलो चांदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ के व्यापारी से चार किलो चांदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
बिसवां कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम बदमाश लखनऊ के एक व्यापारी का जेवरों से भरा बैग छीनकर भाग गए। व्यापारी के मुताबिक बैग में चार किलो चांदी के जेवर थे।
लखनऊ के माली खा सरांय निवासी शैलेंद्र वर्मा आभूषणों का कारोबार करते हैं।
बिसवां कस्बे के कई दुकानदारों के यहां उनके माल की सप्लाई होती है। शुक्रवार को वह व्यापार के सिलसिले में बिसवां आए थे। यहां पर एसजेडी रोड पर वह पैदल ही जा रहे थे। इसी बीच एक बदमाश उनके हाथ से चांदी के जेवर से भरा बैग छीनकर भाग निकला।
उसने शोर मचाया लेकिन बदमाशा निकल भागा। व्यापारी ने बताया कि बैग में चार किलो चांदी के जेवर व कुछ जरूरी कागजात थे। जेवरों की कीमत डेढ़ लाख रुपये के करीब है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ तहरीर दी है।