{"_id":"5755bae94f1c1b081d9c55d2","slug":"three-people-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े वाहन से टकराई बाइक, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े वाहन से टकराई बाइक, तीन की मौत
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे युवती समेत दो युवक एक खड़े वाहन से टकरा गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार भोर को हुआ। बाइक सवार रायबरेली से दिल्ली जा रहे थे। युवती रायबरेली की रहने वाली थी, जबकि दोनों युवक दिल्ली के निवासी थे। दुर्घटना के बाद चालक, वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। अटरिया क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सोमवार भोर एक तेज रफ्तार बाइक रैदासपुर गांव के पास खड़े एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार एक युवती व दो युवकों की मौत हो गई। जिस वाहन से बाइक टकराई थी, उसे चालक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अटरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक युवती की पहचान रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी आंचल सिंह (19) पुत्री राजेश सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक युवकों की पहचान दिल्ली के तीमारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी गुलशन (22) पुत्र सदानंद व शेखर (21) पुत्र वीर सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने सभी के परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी है। एसओ अटरिया रामबाबू यादव का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।