फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three people killed in accident

खड़े वाहन से टकराई बाइक, तीन की मौत

Mon, 06 Jun 2016 11:48 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 06 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three people killed in accident
युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे युवती समेत दो युवक एक खड़े वाहन से टकरा गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार भोर को हुआ। बाइक सवार रायबरेली से दिल्ली जा रहे थे। युवती रायबरेली की रहने वाली थी, जबकि दोनों युवक दिल्ली के निवासी थे। दुर्घटना के बाद चालक, वाहन लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। अटरिया क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सोमवार भोर एक तेज रफ्तार बाइक रैदासपुर गांव के पास खड़े एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार एक युवती व दो युवकों की मौत हो गई। जिस वाहन से बाइक टकराई थी, उसे चालक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अटरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक युवती की पहचान रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी आंचल सिंह (19) पुत्री राजेश सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवकों की पहचान दिल्ली के तीमारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी गुलशन (22) पुत्र सदानंद व शेखर (21) पुत्र वीर सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने सभी के परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी है। एसओ अटरिया रामबाबू यादव का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed