{"_id":"58a88c6d4f1c1bac12d848fc","slug":"three-people-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार जीजा व दो सालियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार जीजा व दो सालियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद में मलुही सरैंया रेल क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक व उसकी दो सालियों की मौत हो गई, जबकि युवक की पत्नी व मासूम बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक पर दंपती समेत पांच लोग सवार थे। उधर, दुर्घटना के बाद लखीमपुर से लखनऊ की ओर जा रही बस के चालक व परिचालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। हादसे का शिकार लोग मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी निवासी नीरज के साले खैराबाद के अहमदपुर कंजा निवासी सूबेदार की मछरेहटा के अंदपुर में ससुराल है। शनिवार को सूबेदार की बेटी का ससुराल में मुंडन संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए नीरज अपनी पत्नी व सालियों के साथ मछरेहटा गया था।
विज्ञापन
शनिवार शाम को ये लोग एक ही बाइक से लौट रहे थे, तभी मलुही सरैंया रेल क्रॉसिंग के पास एक रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार खीरी जिले के मैगलगंज हैरमखेड़ा निवासी नीरज (28) पुत्र रामसहाय, खैराबाद के अहमदपुर कंजा निवासी उसकी साली सोनिका (19) पुत्री मनोहरलाल व चचेरी साली सुनीता (16) पुत्री मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि नीरज की पत्नी आरती (26) व डेढ़ साल का बेटा आदित्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक व परिचालक वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि ये लोग एक मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। एसओ का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।