{"_id":"5ceec8ffbdec2207362d26f3","slug":"three-people-died-due-to-drinking-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब पीने से तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कच्ची शराब पीने से तीन की मौत
Wed, 29 May 2019 11:31 PM IST
आलोक alok
न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर
Published by: आलोक alok
Updated Wed, 29 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि महमूदाबाद क्षेत्र में बुधवार को कच्ची शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की हालत गंभीर है। परिवार के लोग इस मामले में खुलकर नहीं बोल रहे हैं। पर ग्रामीणों के अनुसार तीनों की मौत कच्ची शराब पीने से हुई है। एक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दो शवों का पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस कच्ची शराब से मौत होना नहीं मान रही है।
महमूदाबाद इलाके के सैगनपुर गांव के विजय कुमार (35) की मंगलवार शाम को संदिग्ध हालात में अचानक मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आननफानन अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद बुधवार सुबह इसी गांव के विनोद कुमार (35) व इसी क्षेत्र के सुजौरा निवासी सुमेरीलाल (40) की भी अचानक मौत हो गई। सैजनपुर के संतराम, विपिन कुमार व चंद्रशेखर, सुजौरा गांव के विजय कुमार बीमार पड़ गए हैं। चंद्रशेखर को सही से दिखाई नहीं पड़ रहा है।
चंद्रशेखर ने सीएचसी में इलाज कराया, जबकि अन्य लोग घरों पर ही हैं। कहा जा रहा है कि इन लोगों ने पैंतेपुर से कच्ची शराब लेकर पी थी, जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ी। वहीं, पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी है। इंस्पेक्टर गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि अभी तक शराब पीने से मौत का कोई मामला नहीं है। विजय कुमार की मौत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई, जबकि विनोद कुमार की हार्टअटैक से मौत होना बताया जा रहा है। सुमेरी लाल की अचानक मौत हुई है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने कहा, एल्कोहल हो सकती वजह
हालत बिगड़ने पर चंद्रशेखर को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसका का इलाज किया। डॉक्टर का कहना है कि मरीज ने अचानक आंख से कम दिखने की दिक्कत बताई थी। ऐसा एल्कोहल की वजह से हो सकता है।
पैंतेपुर में धड़ल्ले से बन रही कच्ची शराब
कोतवाली क्षेत्र के पैंतेपुर में धड़ल्ले से कच्ची शराब बनती और बिकती है। कहा जा रहा है कि यहां के कुछ लोग कच्ची शराब के कारोबार में सालों से पुलिस की मिलीभगत से लिप्त हैं। सूत्रों का दावा है कि मरने वाले व बीमार लोगों ने पैंतेपुर से ही शराब लेकर पी थी। उसकी बाद तीनों की मौत और चार लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है।
अधिकारी बोले - पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसडीएम अमित भट्ट ने कहा कि दो लोगों के मरने का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जिनकी मौत हुई है, उनके परिवार के लोगों ने अब तक कोई आरोप नहीं लगाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।