{"_id":"af145ae00de436302e75e3e24800ed49","slug":"three-killed-in-accidents-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में तीन की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। ये दुर्घटनाएं महोली, अटरिया व महमूदाबाद क्षेत्र में हुई हैं।
महोली के दिवियापुर गांव निवासी बांकेलाल (50) पुत्र छोटेेलाल रविवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर उरदौली जाने के लिए निकला था। उरदौली के पास हाईवे पर पीछे से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बांकेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। इसके अलावा अटरिया इलाके के पानपुर गांव निवासी बाबूराम (60) शनिवार को साइकिल पर सवार होकर अटरिया के भारत पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गया था। डीजल लेने के बाद वह हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे परिवार के लोग लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सदरपुर थाना क्षेत्र के लोहंगपुर निवासी मुर्तजा (55) पैदल जा रहा था। तभी रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर चतुराबेहड़ गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग गया। कोतवाल डीके शाही ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।