फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three Innocent drowend

नहर में डूब रही मासूम को बचाने में दो दोस्त बहे

Mon, 29 May 2017 11:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 29 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three Innocent drowend
डूबे बच्चे को तलाशते लोग।

दीपपुर मोहल्ले के पास सोमवार को नहर पटरी के करीब खेलते समय एक मासूम बच्ची फिसलकर नहर में गिर गई। उसे बचाने में पटरी के करीब खेल रहे दो बच्चे भी नहर में कूद गए। तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए।  

विज्ञापन


उधर, शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। इस दौरान बच्ची की लाश बरामद हो गई लेकिन दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका। नहर में बहे बच्चों की तलाश में गोताखोरों की टीम लगा दी गई है। कई जगह जाल डाला गया है।
विज्ञापन


खबर पाकर एसओ हमराही बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। नहर में डूबी बालिका अपने ननिहाल आई थी। उसके परिवारीजनों को भी खबर दे दी गई है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरगांव के दीपपुर गांव के बाहर हरगांव नहर बहती है। बिसवां इलाके के टेड़ईपुरवा निवासी अल्कमा (5) पुत्री नफीस दीपपुर गांव अपने मामा अमीन के यहां आई थी। बताते हैं कि सोमवार शाम अल्कमा व दीपपुर के ही अफजल (5) पुत्र असलम, शाहरूख (6) पुत्र इसराइल गांव के बाहर नहर के किनारे खेल रहे थे।

खेलते समय अल्कमा का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। यह देख दोनों मासूम बच्चे भी बचाने की कोशिश में नहर में कूद गए और तेज बहाव में डूबने लगे। कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को शोर सुना तो मौके की ओर भागे लेकिन तब तक तीनों पानी में डूब चुके थे।

खबर फैलते ही नहर के आसपास सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर एसओ योगेंद्र सिंह हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतार दिया गया।

साथ ही जाल भी डलवा दिया गया। काफी तलाश के बाद क्षेत्र के जहांगीराबाद पुलिया के पास से अल्कमा की लाश बरामद हो गई। जबकि अफजल व शाहरुख का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।


मृतक बालिका के परिवारीजन को भी बुला लिया गया है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी खबर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed